Latest News

मुंबई : मुंबई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसने पिता और बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। एक सौतेले पिता ने 5 साल की नाबालिग बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी इसके बाद शव को समुद्र में फेंक दिया। मछुआरों को मुंबई के ससून डॉक में समुद्र से बच्ची का शव मिला। मछुआरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुंबई के कोलाबा पुलिस क्षेत्राधिकार में आने वाले गेटवे ऑफ इंडिया के पास समुद्र में मिली नाबालिग बच्ची के शव की सूचना पुलिस को मिली।  मछुआरों को बच्ची का शव ससून डॉक में तैरता हुआ मिला।

शुरुआती जांच में यह माना जा रहा था कि बच्ची की मौत किसी दुर्घटना में हुई है, लेकिन डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि बच्ची की हत्या हुई है। पहले उसे गला घोटकर मारा गया, इसके बाद शव समुद्र में फेंका गया था। बाद में पुलिस ने लापता बच्चों की सूची खंगाली तो पता चला कि बच्ची को लेकर एंटॉप हिल पुलिस स्टेशन में लापता का मामला दर्ज है।

पुलिस ने संदेह के आधार पर बच्ची के सौतेले पिता इमरान शेख को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पता चला है कि बच्ची का नाम अमायरा शेख है, उसकी उम्र 4 साल थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अमायरा की मां नाजिया हाल ही में अपने पहले पति से अलग हो गई। इसके बाद उन्होंने इमरान शेख से शादी की थी। दोनों एंटॉप हिल में रहते थे।

पुलिस ने बताया कि जेजे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि लड़की की गर्दन पर गला घोंटने के निशान थे। यौन उत्पीड़न के कोई निशान नहीं थे। चूंकि मामला उनके पास है, इसलिए हमारी टीम दस्तावेज़ एंटॉप हिल पुलिस को सौंप देगी। सौतेला पिता इमरान शेख मुख्य संदिग्ध है, जिसे देर शाम वर्ली इलाके से पकड़ा गया। यह मां की तीसरी और संदिग्ध की दूसरी शादी थी। मृतका मां के दूसरे पति की बेटी थी।

नाबालिग दंपती के साथ रहती थी। वह सौतेला पिता को ‘अब्बू’ कहकर बुलाती थी। इमरान शेख इस बात का हमेशा गुस्सा करता था और उसपर  चिल्लाता था। मां और सौतेले पिता दोनों शिकायत दर्ज कराने आए और बताया कि वह लापता हो गया है। महिला एक घरेलू नौकरानी का काम करती है।

इमरान शेख पर आरोप है कि उसने बच्ची को दक्षिण मुंबई ले जाकर उसकी हत्या कर दी और शव को समुद्र में फेंक दिया। सूत्रों का कहना है कि आरोपी का परिवार के साथ भी विवाद चल रहा था। वह अपने ससुराल वालों से झगड़ा करता था। मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। साथ ही आगे की जांच की जा रही है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement