Latest News

मुंबई : मानसून चल रहा है। ऐसे में भारत के तमाम राज्यों में झामझम बारिश हो रही है। और हां, जब बात मुंबई की हो तो मायानगरी पानी-पानी हो जाती है। ऐसे में मुंबईकर जैसे-तैसे सफर करते हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें एक शख्स मुंबई लोकल में छाता लेकर खड़ा है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर इसमें नया क्या है? तो दद्दा... वह छाता बंद नहीं, बल्कि खुला हुआ है। यूजर ने दावा किया कि यह तस्वीर लोकल के एसी कोच की है। अब यह पोस्ट वायरल हो गई है, जिसे पर लोग अपनी दिलचस्प प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

 रेडिट यूजर ने तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने कैप्शन में लिखा - आज AC लोकल में। हर दिन लोकल में कुछ नया देखने को मिलता है। आपने लोकल में क्या दिलचस्प या अनोखा देखा है। इस पोस्ट को सैकड़ों अपवोट्स और लाइक्स मिले हैं। साथ ही, अन्य यूजर्स ने प्रतिक्रियाए भी दी हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि भीड़ से खचाखच भरे कोच में शख्स आराम से अपना छाता फैलाए खड़ा है, और बाकी यात्री उसे हैरानी से निहार रहे थे।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement