Latest News

मुंबई : महाराष्ट्र में सबसे बड़ा घोटाला लाडली बहन योजना में हुआ है। माता-पिता के बाद सबसे बड़ा रिश्ता बहन-भाई का होता है। महाराष्ट्र सरकार ने इस पवित्र रिश्ते का अपमान किया है, ऐसा कहते हुए राकांपा (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने आरोप लगाया कि लाडली बहन योजना के जरिए ४,८०० करोड़ रुपए का घोटाला किया गया है। इस मामले की एसआईटी जांच करने के साथ ही उन्होंने इस पर श्वेतपत्र जारी करने की भी मांग की है।

उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने इस योजना का लाभ २ करोड़ ३८ लाख महिलाओं को दिया था। अब २६ लाख यानी दस प्रतिशत से अधिक महिलाओं को इससे बाहर कर दिया गया है। चुनाव के बाद इन महिलाओं को क्यों बाहर किया गया? १४ हजार से अधिक पुरुषों ने लाडली बहन योजना का लाभ कैसे उठाया? पुरुषों के खातों में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण कैसे हुआ? अगर खाता पुरुषों का था, तो महिलाओं का पैसा उस खाते में वैâसे गया? ऐसा सवाल सुले ने उपस्थित किया है।

३ महीनों में ३५० किसानों ने की आत्महत्या

जनवरी २०२५ से मार्च २०२५ के बीच के तीन महीनों में ३५० किसानों ने अपनी जान दे दी है। किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया है। अगर बहनों को पैसा दिया जाता है तो मैं उस योजना का स्वागत करूंगी। लेकिन इस योजना में ४,८०० करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र की वित्तीय स्थिति गंभीर है। महाराष्ट्र के मंत्री भी ऐसा कह रहे हैं, इन सभी मामलों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाए, ऐसी मांग सुले ने मुख्यमंत्री फडणवीस से की।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement