Latest News

मुंबई :आग्रीपाड़ा इलाके में एक दोस्त ने अपने दोस्त से बदला लेने के लिए के लिए उसका आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि परिवारिक रंजिश और शादी में न बुलाने से नाराज होकर आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया है.

पुलिस जांच में आरोपी के बारे में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है. दूल्हा की आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला खुद उसकी बुआ का बेटा निकला है. पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

पुलिस ने दी यह जानकारी

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित पेशे से व्यापारी है. अप्रैल 2024 में उसके साथ सेक्सटॉर्शन के जरिए सायबर ठगी का प्रयास किया गया था. उस दौरान अज्ञात साइबर अपराधियों ने उसके चेहरे का दुरुपयोग कर एक आपत्तिजनक वीडियो तैयार किया और सोशल मीडिया पर प्रसारित किया था.

हालांकि, किसी प्रकार की आर्थिक ठगी न होने के कारण शिकायत के बाद संबंधित संदिग्ध सोशल मीडिया प्रोफाइल को बंद करा दिया गया था. दिसंबर 2025 को वही आपत्तिजनक वीडियो एक बार फिर से फेसबुक के माध्यम से उसके मित्रों और रिश्तेदारों को भेजा गया. वीडियो को विजय विश्वकर्मा नाम की एक संदिग्ध फेसबुक प्रोफाइल से वायरल किया गया. इसमें न केवल पीड़ित, बल्कि उसके माता-पिता, भाई और अन्य परिजनों को भी निशाना बनाते हुए अपमानजनक और गाली-गलौज से भरा मैसेज लिखा गया था.

पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा 

आग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन के साइबर सेल द्वारा की गई प्राथमिक जांच में सामने आया है कि संबंधित फेसबुक प्रोफाइल नामक Shenshan99@gmail.com ई-मेल आईडी से बनाई गई थी, जिसे एक मोबाइल नंबर से लिंक किया गया था. जांच में यह मोबाइल नंबर पीड़ित के रिश्तेदार व बुआ के बेटे शाकिब शेख (30) के उपयोग में होने की जानकारी मिली है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement