Latest News

मुंबई : मुंबई की लोकल ट्रेनों में रोजाना जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे लाखों यात्रियों को लेकर आखिरकार रेलवे की नींद टूटी है। वर्षों से भीड़, धक्का-मुक्की और अव्यवस्था झेल रहे यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अब भीड़ प्रबंधन पर एक ‘बड़ा कदम’ उठाने का दावा किया है। रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस को मुंबई समेत महाराष्ट्र के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विस्तृत सर्वे की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रेलवे के अनुसार, इस सर्वे का उद्देश्य स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही को व्यवस्थित करना और सुरक्षा को मजबूत करना है। पहले चरण में मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क के सबसे व्यस्त पांच से सात स्टेशनों को शामिल किया जाएगा। इनमें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, बांद्रा, कुर्ला और प्रभादेवी जैसे अहम स्टेशन शामिल हैं, जहां हर दिन यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ती है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement