Latest News

मुंबई : लोकल ट्रेन यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। मध्य, पश्चिम और हार्बर लाइनों पर निर्धारित रखरखाव के काम के कारण मेगा ब्लॉक लागू रहेगा, जिससे कई ट्रेन सर्विसप्रभावित होंगी। यह ब्लॉक रेलवे ट्रैक, सिग्नलिंग और ओवरहेड उपकरण के रखरखाव के लिए लगाया जा रहा है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। 

ट्रेन के समय में बदलाव को देखते हुए नवीनतम जानकारी के लिए रेलवे की घोषणाएं देखें। राहत की बात यह है कि ट्रांस-हार्बर और उरण लाइन पर ट्रेन सेवाएँ सामान्य रहेंगी, क्योंकि इन पर कोई ब्लॉक घोषित नहीं किया गया है। वेस्‍टर्न रेलवे के तहत हार्बर लाइन पर माहिम और गोरेगांव के बीच अप और डाउन लाइनों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जंबो ब्लॉक रहेगा। 

विशेष रूप से, अंधेरी और गोरेगांव के बीच सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक और माहिम तथा अंधेरी के बीच सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रखरखाव कार्य चलेगा। इस अवधि के दौरान मध्य रेलवे की सीएसएमटी-बांद्रा-सीएसएमटी और सीएसएमटी/पनवेल-गोरेगांव-सीएसएमटी/पनवेल हार्बर लाइन की सभी ट्रेन सेवाएँ रद्द रहेंगी। चर्चगेट और गोरेगांव के बीच चलने वाली कुछ धीमी सेवाएं भी इस ब्लॉक के कारण रद्द कर दी जाएंगी, जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement