Latest News

 मुंबई :  मुंबई की एक श्रद्धालु ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) की ओर से संचालित श्री पद्मावती बाल हृदय केंद्र को 90 लाख रुपये मूल्य के चिकित्सा उपकरण शनिवार को दान किए। मधुरिमा सिंह ने ये उपकरण टीटीडी के संयुक्त कार्यकारी अधिकारी (स्वास्थ्य एवं शिक्षा) ए शरद को सौंपे।

मंदिर निकाय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “मधुरिमा सिंह ने श्री पद्मावती बाल हृदय केंद्र को 90 लाख रुपये मूल्य के उन्नत चिकित्सा उपकरण दान किए हैं।”

विज्ञप्ति के मुताबिक, दान किए गए उपकरणों में चार उच्च श्रेणी के वेंटिलेटर, चार रोगी मॉनिटर, चार ‘ह्यूमिडिफायर’ और चार ‘हाई-फ्लो नेजल कैनुला’ उपकरण शामिल हैं। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम विश्व के सबसे धनी हिंदू तीर्थस्थल के रूप में विख्यात श्री वेंकटेश्वर मंदिर का आधिकारिक संरक्षक है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement