Latest News

मुंबई : वडाला एक प्रमुख हॉटस्पॉट बनकर उभर रहा है. यहां पर रियल्टी कंपनी अजमेरा रियल्टी के पास 100 एकड़ का लैंड बैंक है.  

वडाला बड़ा हॉटस्पॉट

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के वडाला एक बड़ा हॉटस्पॉट बनकर उभर रहा है. अब इस इलाके में रियल एस्टेट कंपनी अजमेरा रियल्टी के पास 100 एकड़ में एक बड़ा लैंड बैंक है.  

अजमेरा I-लैंड प्रोजेक्ट

अजमेरा रियल्टी की इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन के मुताबिक कंपनी वडाला में फ्लैगशिप प्रोजेक्ट अजमेरा I-लैंड के जरिए बड़े पैमाने पर विकास कर रही है.  

15950 करोड़ रुपए GDV

अजमेरा रियल्टी क पास लैंड बैंक की ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू (GDV) 15950 करोड़ रुपए होने का अनुमान है. आने वाले चरणों में कुल 44.2 लाख वर्ग फुट कारपेट एरिया विकसित करने की योजना है.  

इस प्रोजेक्ट से 2309 करोड़ रुपए के रेवेन्यू की उम्मीद

अजमेरा रियल्टी के मुताबिक वडाला में चल रहे प्रोजेक्ट्स Manhattan 1&2 से कुल 2309 करोड़ रुपए का रेवेन्यू मिलने की क्षमता है.  

3780 करोड़ रुपए का मार्केट कैप 

वडेला में दूसरे प्रोजेक्ट से कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के नौ महीने में 3780 करोड़ रुपए का मार्केट कैप दर्ज किया गया है. कंपनी रणनीतिक योजना के तहत ग्रीन और सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर ध्यान केंद्रित कर रही है.   

वडाला-ठाणे मेट्रो 4 और कोस्टल रोड प्रोजेक्ट

वेकफील्ड और कुशमैन की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक वडाला-ठाणे मेट्रो 4 और कोस्टल रोड जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से वडाला को काफी फायदा मिल सकता है.

 

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement