Latest News

मुंबई : फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी से जुड़े फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है. क्राइम ब्रांच ने इस मामले में शामिल चार शूटरों को हरियाणा से गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही दो अन्य आरोपियों को भी हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है.

सूत्रों के मुताबिक, ये सभी आरोपी फायरिंग की वारदात में सीधे तौर पर शामिल थे. मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हरियाणा में छापेमारी कर आरोपियों को हिरासत में लिया. फिलहाल चारों आरोपियों को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उनसे गहन पूछताछ की जाएगी.

फायरिंग केस में कौन-कौन गिरफ्तार?

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रितिक यादव, दीपक, सनी और सोनू के रूप में हुई है. रितिक यादव आगरा जिले के बहाबीजौली गांव का रहने वाला है, जबकि दीपक नोएडा के सेक्टर-45 स्थित सादरपुर इलाके का निवासी बताया गया है. सनी और सोनू भी आगरा के बहाबीजौली गांव के रहने वाले हैं. पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरे मामले में दीपक शर्मा मुख्य शूटर था, जिसने वारदात के बाद हरियाणा के बहादुरगढ़ इलाके में शरण ले रखी थी. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दीपक शर्मा के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरजू विश्नोई विदेश में रहकर सीधे शुभम लोनकर के संपर्क में था. शुभम और आरजू ने मिलकर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की पूरी योजना तैयार की. इस साजिश के तहत शूटर सन्नी, सोनू और दीपक शर्मा मुंबई पहुंचे थे. जांच में पता चला है कि सन्नी और सोनू ने पहले रोहित शेट्टी के घर की रेकी की, जबकि दीपक शर्मा ने मौके पर फायरिंग को अंजाम दिया.

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement