Latest News

मुंबई : ज़ी बिजनेस बीएसई बुल रन का छठा संस्करण 22 फरवरी 2026 को मुंबई के बीकेसी स्थित एमएमआरडीए ग्राउंड  में आयोजित किया गया. यह दौड़ हेल्थ और वेल्थ के मेल को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की गई. इस बुल रन में फाइनेंशियल सेक्टर के दिग्गजों के साथ लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. 

विजेताओं का ऐलान

मुंबई के बीकेसी में आयोजित ज़ी बिजनेस बीएसई बुल रन में महिला कैटेगरी में अंकिता पहले नंबर पर, अमृता दूसरे नंबर पर और प्रियंका रही तीसरे नंबर पर रहीं. वहीं, पुरुष कैटेगरी में सचिन यादव पहले नंबर पर रहे, जबकि रवि गुलिया दूसरे और लोकेश चौधरी तीसरे नंबर रहे.

कोटक महिंद्रा एमएमसी के एमडी नीलेश शाह ने कहा कि BSE Bullrun में सुबह सुबह आ के अच्छा लग रहा है. ज़ी बिजनेस के शो में आकर अच्छा लगता है. लोगों में इतना उत्साह और ऊर्जा है. Fun, Fitness और Finance की त्रिवेणी है. 

उन्होंने कहा, कल का बाजार अच्छा रहेगा, डॉन को समझना मुश्किल नहीं नामुमकिन है. रिटेल निवेशकों के लिए 3 मंत्र दिए- 

बूंद बूंद से सागर बनता है तो रेगुलर इन्वेस्टमेंट कीजिए 

मल्टी एसेट एलोकेशन को फॉलो कीजिए

नीलेश शाह ने कहा कि जल्दी का काम शैतान का है. लंबी अवधि के लिए निवेश का प्लान कीजिए. रातों-रात अमीर होना सपना ही होता है. पैसे बनाने के लिए समय चाहिए. 

शानदार है ज़ी बिजनेस का इवेंट

वेलस्पन कॉर्प के MD और CEO विपुल माथुर ने कहा कि ज़ी बिजनेस का इवेंट शानदार है. इसके लिए ये बेहतरीन मौका और थीम, जोश हाई है. देश दौड़ रहा है, इंडस्ट्री दौड़ रही है और मार्केट भी. 

उन्होंने कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड़ ट्रंप के होते हुए कल की बात नहीं करनी चाहिए. नए ऑर्डर का वो कोई तोड़ सोचेंगे ही. हमको तैयार रहने की जरूरत है. पिछले टैरिफ का भी पॉजिटिव हल देखा. आगे भी इसको लेकर कोई अच्छा रास्ता बनेगा. 

ट्रंप टैरिफ को लेकर चिंताएं शॉर्ट-टर्म

HDFC AMC के MD और CEO नवनीत मुनोट ने कहा कि ज़ी बिजनेस बीएसई बुल रन फिटनेस, फन और फाइनेंस की त्रिवेणी है. बहुत शानदार और ऊर्जा वाला माहौल है. अनिल जी की मेहनत और टीम को बधाई. 

उन्होंने कहा, खुद को फिट रखेंगे तो सब ठीक रहेगा. पिछले 40 साल में कई उतार-चढ़ाव आए. वैसे ही आगे भी नए मौके आएंगे. ट्रंप टैरिफ को लेकर चिंताएं शॉर्ट-टर्म है.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement