Latest News

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को विधान परिषद में नासिक और पुणे के बीच रेलवे लाइन को लेकर अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के प्रस्तावों की पूरी तरह स्टडी करने के लिए एक्सपर्ट्स की एक कमेटी बनाई जाएगी। राज्य विधान परिषद में एक सवाल का जवाब देते हुए, फडणवीस ने कहा कि उन्होंने लंबे समय से पेंडिंग प्रस्ताव को दो बार केंद्र के सामने उठाया था, लेकिन उन्हें बताया गया कि रेलवे लाइन जायंट मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप (जीएमआरटी ) के पास से नहीं गुज़र सकती, जो रूट पर पड़ता है। 

सीएम ने कहा कि जीएमआरटी प्रोजेक्ट में 32 देश शामिल हैं और इसे शिफ्ट नहीं किया जा सकता।  केंद्र सरकार ने शिरडी के रास्ते एक वैकल्पिक रूट का सुझाव दिया था, लेकिन इसमें यात्रा का समय 30 मिनट बढ़ जाएगा। कुछ स्टेकहोल्डर्स को यह नया रूट मंजूर नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस मुद्दे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से फिर से बात करेंगे। जरूरी गांवों को जोड़ने वाला सबसे छोटा रास्ता खोजने के लिए एक कंसल्टेंट भी नियुक्त किया जा सकता है। सरकार की कोशिश है कि जल्द से जल्द इस समस्या का सही समाधान निकाला जाए।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement