आल टाइम हाई हुई मुंबई की बिजली डिमांड, 4550 मेगावाट का आकड़ा हुआ पार
मुंबई : गर्मी के कारण मुंबई में मंगलवार को बिजली की डिमांड ऑल टाइम हाई रही। दोपहर के समय बिजली की डिमांड रेकॉर्ड 4,558 मेगावाट तक दर्ज की गई। इससे पहले 11 मई को 4540 मेगावाट ऑल टाइम हाई रेकॉर्ड था। मुंबई शहर और उपनगर को मिलाकर करीब 48.5 लाख बिजली के उपभोक्ता हैं। इनमें भांडुप और मुलुंड शामिल नहीं है। मुंबई में फिलहाल अडाणी इलेक्ट्रिसिटी के पास सबसे ज्यादा 30 लाख उपभोक्ता हैं। इसके बाद बेस्ट विद्युत उपक्रम के 10.5 लाख और टाटा पावर के 8 लाख उपभोक्ता हैं।
ऑल टाइम हाई डिमांड
अगर महाराष्ट्र की बात करें, तो यह डिमांड 32,023 मेगावाट रही, जो की 11 मई को 31000 मेगावाट थी। ऑल टाइम हाई डिमांड के दौरान अडाणी इलेक्ट्रिसिटी की ओर से 498 मेगावाट और टाटा पावर की ओर से 1,001 मेगावाट बिजली सप्लाई की गई। बता दें कि पहली बार 1500 मेगावाट बिजली जेनेरेट करने के बाद भी श हर के बाहर से और पावर एक्सचेंज से 3059 MW बिजली ली गई है। जो अपने आप में ही सबसे बड़ा रेकॉर्ड है।
पीक डिमांड : 4540 मेगावाट
समय :15: 50 बजे
मुंबई जनरेशन
टाटा -1001 मेगावाट
अडानी - 498 मेगावाट
मुंबई में कुल जनरेशन - 1499 मेगावाट
यूटिलिटी पीक डिमांड -- कंज्यूमर
टाटा -1163 मेगावाट -- 8 लाख
अडानी - 2038 मेगावाट -- 30 लाख
बेस्ट - 978 मेगावाट -- 10.5 लाख
महाराष्ट्र में कितनी डिमांड
पीक डिमांड - 32,023 मेगावाट
MSEDCL का शेयर - 25954 मेगावाट
पहली बार बाहर से ली गई सबसे ज्यादा बिजली - 3058 मेगावाट