Latest News

मुंबई: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के नामांकन वापसी के आखिरी दिन चले बागियों के मनाने के हाई ड्रामे से शिवसेना (यूबीटी) में हलचल मच गई है। पार्टी नेतृत्व को बिना जानकारी दिए दो उम्मीदवारों ने अपना पर्चा वापस ले लिया। जलगांव सीट के उम्मीदवार शरद तायड़े भी पीछे न हट जाएं, इसलिए उद्धव ठाकरे ने उन्हें गुरुवार को मुंबई बुला लिया था। विधान परिषद की निकाय संस्थाओं की 17 सीटों के चुनाव में नामांकन वापस लेने का गुरुवार को आखिरी दिन था। सत्ताधारी महायुति 5 सीटों पर निर्विरोध चुनाव कराने में सफल रही।

वर्धा-गडचिरोली-चंद्रपुर से अरुण लखानी (बीजेपी), पुणे सीट से विक्रम काकडे (राकांपा एपी), ठाणे सीट से रवींद्र फाटक ( शिवसेना शिंदे गुट), रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट से अनिकेत तटकरे (राकांपा एपी) और यवतमाल सीट से दुष्यंत चतुर्वेदी (शिवसेना शिंदे गुट) निर्विरोध रहे हैं। महायुति समय पर बागियों को समझाने में बड़ी सफलता हासिल की। दूसरी तरफ महाविकास आघाड़ी को दो सीटों पर बड़ा झटका लगा है। पार्टी नेतृत्व को बिना बताए ठाकरे गुट के रायगढ़- रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट से प्रत्याशी सुरेंद्र उर्फ बाल माने ने अपना नामांकन वापस ले लिया।

बीजेपी नेता व मंत्री नीतेश राणे के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंकर बाल माने ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली. इसी तरह छत्रपति संभाजीनगर-जालना सीट से ठाकरे गुट की नेता देवयानी डोंगोंकर अपना नामांकन वापस ले लिया। इस हालात को देखते हुए ठाकरे गुट के पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने जलगांव में इस तरह की स्थिति निर्माण न हो इसलिए पार्टी उम्मीदवार को सीधे मुंबई बुला लिया। जलगांव सीट से पार्टी उम्मीदवार शरद तायड़े को संपर्क प्रमुख संजय सावंत के ज़रिए मुंबई बुलाया गया था। तायडे के साथ जलगांव के जिला प्रमुख कुलभूषण पाटिल भी मुंबई पहुंचे थे। नामांकन वापस लेने की समय सीमा खत्म होने के बाद शरद तायडे ने सोशल मीडिया पर पार्टी सांसद संजय राऊत के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर साझा की।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement