Latest News

मुंबई: महाराष्ट्र विधान मंडल सचिवालय में कुल 18 अधिकारियों को उप सचिव, अवर सचिव, अवर सचिव (समिति) और कक्ष अधिकारी के पदों पर पदोन्नति दी गई है। यह आदेश सोमवार को जारी किया गया। सीमा तांबे, पुष्पा दलवी, घननील देबडवार को उप सचिव पद के लिए चुना गया है। विनोद राठौड़, कैलाश पजारे, जयश्री म्हात्रे, जीवन गावकर, पवन म्हात्रे और नेहा कोठारी को अवर सचिव पद पर पदोन्नति दी गई है। इसी तरह नितिन अहेर, रवींद्र मेस्त्री और अलका पराडकर को अंडर सेक्रेटरी (समिति) के पद के लिए चुना गया है। इसके अलावा, जान्हवी गमरे, दिनेश तारे, संतोष सुद्रिक, ज्योति कामतेकर, शुभांगी जगे और शीतल मोरे को कक्ष अधिकारी के पद पर प्रमोट किया गया है। इस संबंध में आदेश सोमवार को विधान मंडल सचिवालय के अस्थापना विभाग की ओर से जारी किया गया।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement