Latest News

मुंबई : सांताक्रूज पूर्व के आनंद नगर इलाके में गणपति मंदिर के बाहर 52 वर्षीय व्यक्ति से मोबाइल फोन झपटकर फरार हुए दो युवकों को वकोला पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया काला स्मार्टफोन भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, घटना 20 सितंबर को हुई। शिकायतकर्ता हिरेन नरेंद्र नाइक गणपति मंदिर में दर्शन करने के बाद सड़क किनारे फुटपाथ से गुजर रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे और शर्ट की जेब से मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए। घटना के बाद नाइक ने वकोला पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही PSI सुशांतकुमार पाटील और PSI अमटे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement