Latest News

मुंबई: महाराष्ट्र अन्न व औषधि प्रशासन (एफडीए) ने त्योहारी सीजन में मिलावट खोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दिवाली से पहले पिछले दो दिन में 14 प्रतिष्ठानों से 25,53,758 रुपये का माल जब्त किया गया है। इसमें करीब 9,385 किलो खाद्य पदार्थ, 7,566 नग एक्सपायरी पैकेट, 7,104 बोतल कोल्ड ड्रिंक और 88 लीटर दूध का समावेश है। मुंबई के दो प्रतिष्ठानों से 6,99,630 रुपये का माल पकड़ा गया है। यह कुल जब्ती का 27.4 प्रतिशत है। मुंबई में हर प्रतिष्ठान से औसतन 3,49,815 रुपये का माल मिला, जो राज्य के औसत 1,82,411 रुपये से करीब दोगुना है। गोरेगांव के आरे रोड पर क्युरेटेड फूड्स से 690 किलो सूखा मेवा और भुने बादाम जब्त हुए, जिनकी कीमत 6,78,900 रुपये है। भांडुप के अनंता फूड प्रॉडक्ट्स से बिना सही लेबल के बिक रहे 62.8 किलो चिप्स जब्त किए गए, उनकी कीमत 20,730 रुपये बताई जा रही है। इसी तरह ठाणे जिले के पडघा-भिवंडी में क्लाउडस्टोअर रिटेल प्रा. लि. से 7,566 नग एक्सपायरी पैकेट जब्त हुए, जिनकी कीमत 6,88,042 रुपये है। प्रतिष्ठान ने एक्सपायरी माल को ठिकाने लगाने का रिकॉर्ड नहीं दिया। मुंबई और ठाणे के इन तीन प्रतिष्ठानों से कुल 13,87,672 रुपये का माल जब्त किया गया। ,

छत्रपती संभाजीनगर विभाग में 6 प्रतिष्ठानों से 3,622.1 किलो माल और 7,104 बोतल कोल्ड ड्रिंक जब्त की गई। इसकी कीमत 7,09,394 रुपये बताई जा रही है। नागपुर में 2,674 किलो खोपरा पाउडर (2,67,100 रुपये) पकड़ा गया। नासिक विभाग के धुले में 2,100 किलो गेहूं का आटा (71,500 रुपये), अमरावती विभाग के 2 प्रतिष्ठानों से दूध और इंस्टेंट गुलाब जामुन मिक्स (1,00,572 रुपये) और पुणे में 87.6 किलो अनारसे (17,520 रुपये) जब्त किए गए हैं।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement