Latest News

इंग्लैंड में 30 मई से शुरू हो रहे आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में विराट कोहली की नेतृत्व वाली टीम इंडिया कई फ्लॉप खिलाड़ियों के साथ उतरेगी. आईपीएल के खत्म होने के बाद यह बात तेजी से होने लगी है. क्योंकि, भारतीय चयनकर्ताओं ने वर्ल्ड कप के लिए बल्लेबाजी क्रम में बहुचर्चित चौथे स्थान के लिए विजय शंकर पर दांव खेला, लेकिन तमिलनाडु का यह ऑलराउंडर बल्लेबाज IPL-12 में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाया, जिससे टीम प्रबंधन 30 मई से शुरू होने वाले क्रिकेट महाकुंभ में उनको लेकर रणनीति बदल सकता है.

फ्लॉप रहे विजय शंकर

विजय शंकर ही नहीं, चौथे स्थान पर बल्लेबाजी के एक अन्य दावेदार दिनेश कार्तिक भी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए, जबकि स्पिन विभाग में अहम स्थान रखने वाले कुलदीप यादव के लगातार संघर्ष करने के कारण कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन्हें आखिरी मैचों से अंतिम एकादश से बाहर रखा. केदार जाधव भी जरूरत के समय अपनी भूमिका में खरे नहीं उतरे.

शंकर ने सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से 15 मैचों में 20.33 की औसत से 244 रन बनाए और उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 40 रन रहा. शंकर अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे. गेंदबाज के रूप में उन्हें केवल 5 मैचों में 8 ओवर करने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 70 रन देकर 1 विकेट लिया.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement