फिल्म द ऐक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर में दिखाई देने वाली ऐक्ट्रेस आहाना कुमरा ने हाल ही में अपनी फिल्म लिपस्टिक अंडर माई बुर्का के सेट पर हुई एक घटना के बारे में बताया, जिसमें उन्होंने सेट पर से फिल्ममेकर प्रकाश झा के चले जाने की डिमांड की थी। ऐक्ट्रेस ने बताया कि वह जब 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' के एक सीन के लिए सेक्स सीन शूट कर रहे थे उस दौरान प्रकाश झा सेट पर आए। उन्होंने किसी बात को लेकर कुछ कहा। आहाना ने बताया कि सीन को लेकर प्रकाश झा के कॉमेंट को सुनकर उन्हें इतना अजीब लगा कि उन्होंने फिल्म की डायरेक्टर अलंकृता श्रीवास्तव से सवाल किया कि आखिर प्रकाश झा वहां क्यों हैं और उन्हें उनकी बात क्यों सुनना चाहिए, वह सिर्फ फिल्म के प्रड्यूसर हैं। 

अलंकृता आहाना की बात समझ गईं और उन्होंने बड़े ही सभ्य तरीके से प्रकाश झा को सेट पर से जाने के लिए कहा। आहाना ने बताया कि फिल्ममेकर ने अलंकृता की बात का कोई इशू बनाए बिना इस बात को समझा की वे सब उनकी मौजूदगी से असहज हो रहे हैं। इसके बाद वह शांति से वहां से चले गए। उन्होंने इस चीज का बिल्कुल भी बुरा नहीं माना।  बता दें कि, लिपस्टिक अंडर माई बुर्का के बोल्ड कॉन्टेंट के कारण इस फिल्म की काफी आलोचना की गई थी। हालांकि क्रिटिक्स ने फिल्म की स्टोरीलाइन के साथ ही इसके किरदारों की तारीफ की थी। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement