Latest News

भिवंडी : नारपोली पुलिस की सतर्कता से अंजुरफाटा स्थित साठेनगर इलाके में होने जा रहा एक बाल विवाह रुक गया। पुलिस ने बाल विवाह करने वाली लड़की की मां एवं भाई को हिरासत में ले लिया है, लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान मौका पाकर दूल्हा शादी के मंडप से ही फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, बुलढाना पुलिस से नारपोली पुलिस को सूचना मिली थी कि शुक्रवार को भिवंडी में एक नाबालिग लड़की का विवाह होने वाला है। इसके लिए उन्होंने विवाह कराने वाली नाबालिग लड़की की मां का मोबाइल नंबर दिया था। नारपोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मालोजी शिंदे ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पता लगाया कि अंजुरफाटा के पास स्थित साठेनगर में शादी का मंडप लगाया गया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मालोजी शिंदे ने तुरंत पुलिस दल रवाना कर दिया। पुलिस ने बाल विवाह कराने वाली लड़की की मां नीलाबाई उर्फ संगीता रमेश पवार एवं लड़की के भाई दिलीप रमेश पवार सहित लड़की को हिरासत में ले लिया। हालांकि इस बीच दूल्हा अक्षय मेढेकर फरार हो गया। बुलढाना महिला व बाल कल्याण समिति ने बाल विवाह के मामले में तहसीलदार से शिकायत की था। 

बता दें कि लड़की के पिता रमेश पवार की लगभग 5 महीने पहले मृत्यु हो गई थी। लड़की मां के साथ बुलढाना में रहती थी। उसका भाई भिवंडी के साठेनगर में रहने वाली अपनी बुआ के यहां था और उसने वहीं रहकर अपनी बहन की शादी कालवार गांव के अक्षय मेढेकर के साथ कराने की योजना बनाई थी। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement