Latest News

तापसी पन्नू बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस में से एक हैं. इसकी वजह र‍ियल और रील दोनों लाइफ में तापसी की बेबाकी है. तापसी पन्नू कई बार अहम मुद्दों पर सोशल मीड‍िया पर अपनी राय रखती हैं लेकिन सोमवार को तापसी ने हत्या की घटना पर ऐसा ट्वीट किया कि उनके फैंस बेहद नाराज नजर आए. कई फीमेल फैंस ने उन्हें शर्म करने की ह‍िदायत दे दी. दरअसल तापसी पन्नू ने 15 जुलाई को एक न्यूज पोर्टल की खबर को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'क्या पता वो एक-दूसरे से पागलों की तरह प्यार करते हों और ऐसा करना उसके सच्चे प्यार को मान्य करना था.' तापसी ने ज‍िस घटना की खबर को र‍िट्वीट किया वो महाराष्ट्र के नागपुर में एक बॉयफ्रेंड के अपनी 19 साल की गर्लफ्रेंड की हत्या करने की थी. लड़के ने लड़की को इसल‍िए मारा क्योंकि उसे उसके कैरेक्टर पर शक था. तापसी का ये ट्वीट साफ इशारा कर रहा था कि उन्होंने फ‍िल्म कबीर स‍िंह के डायरेक्टर संदीप वांगा पर तंज कसा है. क्योंकि बीते द‍िनों उन्होंने कबीर स‍िंह को ड‍िफेंड करते हुए कहा था वो प्यार ही क्या ज‍िसमें थप्पड़ मारने की आजादी नहीं हो. संदीप के इस बयान की चारों तरफ आलोचना हुई थी, उन्होंने इस पर सफाई भी दी. लेकिन संदीप वांगा के बाद तापसी का इस तरह एक गंभीर मर्डर की घटना पर ट्वीट करना यूजर्स को पसंद नहीं आया. सोशल मीड‍िया पर तापसी को जमकर ट्रोल‍किया गया. इसके बाद सफाई देते हुए तापसी ने कहा कि चेतावनी: जिन लोगों के पास व्यंग्य की समझ नहीं है, वो प्लीज मेरा ट्वीट इग्नोर करिए. शुक्रिया.’ तापसी के दूसरे ट्वीट के बाद तो उनके सपोर्टर भी भड़क गए. सोशल मीड‍िया पर लोगों ने तापसी को जमकर सुनाया. एक मह‍िला यूजर ने ल‍िखा कि किसी हत्या पर आप जैसी अदाकारा का व्यंग्य करना सहीं नहीं.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement