Latest News

मुंबई : सोशल मीडिया पर एक महिला को कथित रूप से अश्लील संदेश भेजने और उसे बलात्कार की धमकी देने के मामले में मंगलवार को 38 साल के एक व्यक्ति को यहां गिरफ्तार कर लिया गया। शख्स पर आरोप है कि उसने महिला से अश्लील विडियो भेजने की मांग की और ऐसा नहीं करने पर रेप की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी त्र्यंबक गिरि की सोशल मीडिया पर 30 वर्षीय महिला से पहचान हुई थी। महिला से दोस्ती बढ़ाने के बाद उसने कथित तौर पर उसे अश्लील वीडियो और संदेश भेजने शुरू कर दिए। अधिकारी ने बताया कि उसने कथित तौर पर महिला से भी उसे अपने अश्लील विडियो बनाकर भेजने की मांग की। 

आरोपी ने धमकी दी कि अगर वह ऐसा नहीं करती तो वह उससे बलात्कार करेगा। महिला की शिकायत पर नवघर पुलिस ने फोन रेकॉर्ड से गिरि का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। उस पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement