Latest News

बिहार:  एक पत‍ि अपनी पत्नी की अनोखी ड‍िमांड से इतना तंग आ गया क‍ि उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. पत्नी, पत‍ि को घर जमाई बनने के ल‍िए दबाब डालती थी, न मानने पर झूठे केस में फंसाकर जेल भ‍िजवाने की धमकी देती थी. परेशान पत‍ि ने पत्नी की हत्या कर दी. यह सनसनीखेज घटना ब‍िहार के कट‍िहार ज‍िले की है.
कट‍िहार के सहायक थाना अंतर्गत अपने पति के द्वारा अपनी पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है. पति जितेन्द्र साह ने प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी कि उसकी पत्नी जूली देवी को गायब कर दिया है. जांच के बाद पता चला क‍ि इसमें उसके पत‍ि का ही हाथ है. पत‍ि की जब ग‍िरफ्तारी हुई तो उसकी न‍िशानदेही पर 23 द‍िन बाद पत्नी का शव बरामद किया गया. लेकिन शव हड्डी का ढांचा भर रह गया था.
मृतक मह‍िला के पर‍िजनों ने आरोप लगाते हुए कहा क‍ि 27 अगस्त की रात में बेटी के पति ने फोन करके बुलाया. वह बच्चा लेकर जा रही थी तो वह बोला क‍ि बच्चा लेकर मत आना, अकेले आओ, हम दोनों घूमने चलेंगे. दो द‍िन बाद तक वे दोनों नहीं लौटे. दोनों का फोन स्व‍िच ऑफ था. हम लोग उसके घर गए तो वह बोला क‍ि हम नहीं जानते क‍ि तुम्हारी बेटी कहां है. उसका भाभी के साथ संबंध था, लड़की नहीं चाह रही थी मेरे पत‍ि का क‍िसी के साथ नाजायज संबंध रखे, इसी वजह से हत्या हुई.
वहीं आरोपी ज‍ितेंद्र ने कहा कि हमने उसे मार द‍िया है. पत्नी की वजह से हम पूरी तरह तबाह हो गए थे, इसल‍िए गला घोंटकर मार द‍िया. वह हमें बार-बार सताती थी. कहती थी क‍ि हम मायके में रहेंगे, तुम भी हमारे साथ मायके में रहो. यद‍ि नहीं रहोगे तो तुम्हें केस में फंसा देंगे और जेल भ‍िजवा देंगे. हम बोले क‍ि ऐसे भी जेल जाना है तो तुम्हें मारकर ही जेल जाएंगे.
उसके बाद ज‍ितेंद्र ने पत्नी को मारने का प्लान बनाया. हत्या से दो द‍िन पहले ही मारने की जगह तय कर ली. वह घर से हवाई अड्डा आया, वहीं पत्नी को फोन करके बुलाया. फ‍िर स्टेशन पर खाना खाकर व‍िभ‍िन्न जगहों पर होते हुए कजरा पहुंचे. वहीं मुंह में गमछा बांधकर गला घोंट द‍िया और बॉडी को गड्डे में फेंक द‍िया.

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement