Latest News

अलीगढ़ : यूपी में अलीगढ़ जिले के बन्नादेवी में रहने वाली एक युवती ने मंगलवार को युवक पर ब्लैकमेल करने अवैध रूप से संबंध बनाने के दवाब बनाने और इंकार पर उसके अंतरंग फोटो ससुराल पक्ष संग साझा करने का आरोप लगाया है। एसपी क्राइम को तहरीर देकर कार्रवाई करने के लिए गुहार लगाई है। मामला बन्नादेवी इलाके का है। यहां रहने वाली युवती ने बताया कि उसका कुछ समय पूर्व ही शादी हुई है। शादी के से पहले उसके साथ युवक पढ़ता था। सहपाठी होने के नाते दोस्ती हो गई। इसके बाद मोबाइल पर भी बातचीत होने लगी। इसी को उसने प्यार समझ लिया। कुछ रोज पहले बाजार जाते समय रास्ते में युवक मिल गया और उसने बातचीत के दौरान ही मोबाइल छीनकर ले गया। पुलिस से इसकी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि युवक ने मोबाइल से अपने सहेली को कुछ अंतरंग फोटो शेयर किए थे, इन फोटो के जरिए उसने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पहले पांच लाख रुपए की मांग की इंकार पर अवैध संबंधों के लिए दवाब बनाया। जब इससे भी इंकार कर दिया तो उसने उसके फोटो पति के मोबाइल पर शेयर कर दिए। इसके बाद से पति से भी बिगड़ गई और रिश्ता टूटने के कगार पर है। उसकी मांग है कि युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। एसपी क्राइम डॉ.अरविंद कुमार ने बन्नादेवी पुलिस को जांच पड़ताल के बाद कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement