मुंबई : शिवसेना के नितिन नांदगांवकर पर मामला दर्ज
मुंबई : माटुंगा रेलवे स्टेशन पर एक महिला को छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति की शिवसेना के नितिन नांदगांवकर ने जमकर पिटाई की थी. जिसके बाद अॅन्टोप हील पुलिस ने नितिन नांदगांवकर पर मामला दर्ज किया है. माटुंगा रेलवे स्टेशन पर हुई छेड़छाड़ की घटना का सीसीटीवी कैमेरे में रिकॉर्ड हुआ था, हालांकि किसीने शिकायत नहीं करने पर आरोपी को छोड़ दिया गया था. लेकिन ऐसे आरोपी घूमते रहे तो वह आगे भी ऐसी हरकते करते रहेंगे. इसलिए नितिन नांदगांवकर पंधरा दिनों से आरोपी को खोज रहे थे. नितिन नांदगांवकर ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की और विडिओ अपने फेसबुक पर शेयर किया. इसलिए नितिन नांदगांवकर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया हैं.
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.