Latest News

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस से संक्रमित 12 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। इस अस्पताल का संचालन मुंबई महानगर पालिका द्वारा किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन सभी 12 लोगों को ठीक होने के बावजूद एहतियातन 14 दिनों के लिए डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। ये सभी लोग मुंबई के कस्तूरबा हॉस्पिटल में भर्ती थे। मुंबई महानगर पालिका के प्रवक्ता की तरफ से अधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी की पुष्टि की गई है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement