Latest News

कल्याणः कोरोना वायरस की जांच के लिए लोगों को अब मुंबई नहीं जाना पड़ेगा। अब यह जांच कल्याण में ही हो सकेगी। यह जानकारी ठाणे जिला के पालक मंत्री एकनाथ शिंदे ने दी। कल्याण-डोंबिवली में कोरोना के 21 मामले अब तक मिल चुके हैं। इनमें से 6 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। कल्याण डोंबिवली में संदिग्ध लोगों को जांच के लिए अब तक मुंबई भेजा जाता था। शुक्रवार को एक बैठक हुई, जिसमें एकनाथ शिंदे, सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, विधायक राजू पाटील, विधायक विश्वनाथ भोईर और कल्याण-डोंबिवली मनपा के आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि कोरोना की जांच के लिए कल्याण में ही लैब बनाई जाएगी।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement