Latest News

प्रड्यूसर करीम मोरीन की बेटियों जोआ मोरानी और शाजा मोरानी को कोरोना होने की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शॉक्ड रह गई। शाजा का COVID-19 टेस्ट नेगेटिव आया है और वह हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं। वहीं जोआ अभी भी रिकवर हो रही हैं। इस बीच जोआ ने वरुण धवन से इंस्टाग्राम पर लाइव बातचीत की इसमें कई बातें सामने निकलकर आईं।

जोआ मोरानी कोरोना से रिकवर करने के लिए अस्पताल में हैं। उन्होंने वरुण धवन के साथ इंस्टाग्राम लाइव पर कुछ जरूरी बातें शेयर कीं। वरुण और जोआ ने इस लाइव सेशन की घोषणा पहले ही कर दी थी। इसमें और सिलेब्स भी शामिल हुए। जोआ बताती हैं, 'जब मेरी बहन को फीवर आया तो हमने खुद को पैरंट्स से पूरी तरह आइसोलेट कर लिया था।' उन्होंने बताया कि अस्पताल आने के बाद वह 40 गुना बेहतर फील कर रही हैं। साथ ही यह भी कहा कि हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा उन पर अच्छा काम कर रही है। 

इतना ही नहीं जोआ ने सबसे पॉजिटिव रहने की रिक्वेस्ट की और खुद से हॉस्पिटल आने की अहमियत भी समझाई। उन्होंने बताया, 'पहली बात कोई लक्षण दिखे तो डरना नहीं चाहिए और तुरंत टेस्ट करवा लेना चाहिए। अस्पताल जाकर इलाज करवाना बेस्ट है।' इस सेशन में आलिया भट्ट भी शामिल हुईं और उन्होंने आलिया को जल्दी ठीक होने की शुभकामनाएं दीं। जोआ की बहन शाजा के 2 टेस्ट नेगेटिव आ चुके हैं और वह 14 दिन के सेल्फ आइसोलेशन में हैं।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement