Latest News

कॉजोल बॉलिवुड इंडस्ट्री की टैलंटेड ऐक्ट्रेस में से एक है, वह सिल्वर स्क्रीन पर अपनी ऐक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने से जुड़े पोस्ट फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। काजोल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 10 मिलियन (1 करोड़) फॉलोअर्स हो गए हैं। इस खुशी को उन्होंने एक वीडियो से जताया है।

काजोल ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऐक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के इस प्लेटफॉर्म पर 10 मिलियन फॉलोअर्स पूरे होने पर किस तरह से खुशी का इजहार किया है। उन्होंने विडियो के साथ लिखा, 'ये खुशी मेरे इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के लिए है जिन्होंने मेरे रील और रियल किरदार को इतना प्यार दिया।' काजोल की इस पोस्ट पर उनके फैंस ने खूब कॉमेंट किए हैं।

बताते चलें कि काजोल ने एक पोर्टल से बातचीत में बताया था कि उनकी बेटी न्यासा देवगन उन्हें इंस्टाग्राम पोस्ट्स को बेहतर बनाने के लिए टिप्स देती रहती हैं। उन्होंने बताया कि न्यासा का कहना है कि उनको सोशल मीडिया पर अपडेट होने की जरूरत है। काजोल के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो आखिरी बार डायरेक्टर ओम राउत की फिल्म 'तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, सैफ अली खान और नेहा शर्मा मुख्य भूमिका में थी। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement