Latest News

ठाणे : जिले के ग्रामीण इलाकों में कोरोना वायरस महामारी को रोकने के उपाय में दिन-रात कार्य कर रहे कर्मचारियों का कार्य सराहनीय है. इसको देखते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिरालाल सोनवणे ने तुरंत 1 हजार रुपये का प्रोत्साहन भत्ता देने के लिए निर्देश दिया और इस बीमारी के लिए कार्य में जुटे अधिकारियों से बातचीत भी की. जिला में कोरोना वायरस की लड़ाई में ग्रामसेवक, ग्रामपंचायत कर्मचारी, आंगनवाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आदि  दिन-रात जुटे हुए हैं. सोनवणे ने तहसील स्तर पर एक वीडियो कांफ्रेंस के जरिए एक बैठक लेकर कोरोना वायरस के विषय में जानकारी ली और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अनाज व कम्युनिटी किचन, विलगीकरण कक्ष और पानी आदि की व्यवस्था में किसी भी तरह से कमी नहीं आये, इस पर चर्चा की. इसके अलावा सभी अधिकारियों को इस विषम परिस्थिति में कार्यालय में उपस्थित रहना आवश्यक है. कम्युनिटी किचन के माध्यम से दिहाड़ी मजदूर, ईंटभट्टी मजदूर व असहाय लोगों के लिए अंबरनाथ, कल्याण, मुरबाड, भिवंडी, शहापुर आदि जगहों पर दानदाताओं के सहयोग से अनाज और भोजन वितरण किये जाने का भी आदेश दिया.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement