मुंबई: कोरोना संकट के बीच हादसों का सिलसिला भी जारी है। पहले औरंगाबाद हादसा और अब मुंबई में चॉल गिरने का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि चॉल के मलबे के नीचे 5 से 6 लोग दबे हुए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग कर्मी मौके पर पहुँच कर राहत बचावकार्य में जुट गए।

महाराष्ट्र के मुंबई में चॉल के जमींदोज होने की खबर है। मामला, कांदीवली क्षेत्र के सबरिया मस्जिद के पास का है। यहां दो मंजिला इमारत गिर गयी। जब ये हादसा हुआ तो इमारत में कई लोग सो रहे थे। ऐसे में इनके मलबे में लोगों के दबे होने की खबर के बाद अफरा तफरी मच गयी। आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस व् मुंबई आपदा प्रबंधन विभाग के कंट्रोल रूम को सुबह 6.10 बजे घटना की सूचना दी।

जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement