मुंबई : 11 अस्पतालों को प्लाज्मा थेरेपी ट्रायल की अनुमति
मुंबई : महाराष्ट्र में केईएम सहित 11 अस्पतालों को प्लाज्मा थेरेपी के ट्रायल करने की अनुमति इंडियन कॉउन्सिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) दी है. प्लाज्मा थेरेपी कोरोना मरीजों को ठीक करने के लिए मददगार साबित हो रही है. विदेशों में इसका ट्रायल हुआ और इसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिले हैंं.प्लाज्मा थेरेपी में कोरोना से ठीक हुए व्यक्ति का प्लाज्मा लेकर उसे बीमार व्यक्ति के अंदर ट्रांसफ्यूज किया जाता है.गौरतलब है कि लीलावती अस्पताल ने भी एक मरीज पर ट्रायल किया था लेकिन व्यक्ति काफी बीमार था और उसकी मौत हो गई.
आईसीएमआर ने केईएम अस्पताल, बीजे मेडिकल कॉलेज पुणे, आरसीएसएम मेडिकल कॉलेज कोल्हापुर, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज नागपुर, सर जेजे अस्पताल, कस्तूरबा गांधी अस्पताल, डॉ. वीएम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सोलापुर और गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सोलापुर को प्लाज्मा थेरेपी के ट्रायल के लिए अनुमति दी है. केईएम अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि शनिवार को ही उन्हें ट्रायल की अनुमति मिल गई है. टाटा मेमोरियल (खारघर) और नायर अस्पताल को अब भी अनुमति का मिलने का इतंजार है.