Latest News

मुंबई : लॉकडाउन में लोग भले ही अपने घर से न निकल पाए, लेकिन कुछ लोगों के घरों में अनचाहे मेहमान पहुंच रहे हैं. रविवार को पवई के एक घर में छत तोड़ हिरण आ धमका.इसके बाद एनिमल रेस्क्यूर ने हिरण को रेस्क्यू किया. पवई स्थित आईआईटी के समीप चाल में एक हिरण आ धमका. जिसके बाद लोगों के बीच हड़कंप मच गया. जिस व्यक्ति के घर हिरण घुसा था उसने तुरंत जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था ‘रेस्किंक असोसिएशन फॉर वाइल्ड लाइफ वेलफेयर’(रॉ) को कॉल किया. रॉ की टीम मौके पर पहुंंची और हिरण को रेस्क्यू किया. रॉ के सदस्य पवन शर्मा ने बताया कि यह क्षेत्र जंगल से सटा हुआ है, हो सकता है तेंदुए ने हिरण पर हमला बोला हो और बचने के चक्कर में हिरण छत तोड़ घर में गिरा. वन विभाग के सहयोग से हमने हिरण को रेस्क्यू कर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया.

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement