मुंबई : इंडिगो की यात्री विमानों से कार्गो की ढुलाई
मुंबई : कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जल, थल और नभ सभी में संघर्ष जारी है. सभी एयरलाइंस कंपनियां इस महामारी में सरकार को हर संभव मदद कर रही हैं. इंडिगो एयरलाइंस कार्गो ढुलाई में मुंबई सहित पूरे देश में अपनी सेवाएं दे रही है. इंडिगो एयरबस ए 320 यात्री विमान में कार्गो सामान की ढुलाई कर रहा है. ज्यादातर देश-विदेश की कार्गो उड़ानें मुंबई से संचालित हो रही हैं.
इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि एक इंडिगो यात्री विमान ने एक दिन में अंतरराष्ट्रीय उड़ान के जरिए 19,193 किग्रा आवश्यक सामग्री ढुलाई कर अपना ही रिकॉर्ड ब्रेक किया. इससे पहले उसने एक विमान में 19,080 किग्रा कार्गो की ढुलाई की थी. इंडिगो प्रवक्ता ने कहा कि ताजा सब्जियों और फलों की आवश्यक आपूर्ति के लिए सभी एहतियाती उपायों का पालन करते हुए उड़ान का संचालन किया गया.
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.