ठाणे : सोमवार को ठाणे में मिले 40 नए मरीज
ठाणे : सोमवार 24 घन्टे में 40 नए मरीज पाए गए हैं. जबकि तीन मरीजों की ईलाज के दौरान मौत होने की खबर है. वहीं शहर में कुल पॉजिटिव मरीजों का आकड़ा 752 हो गया. कुल 29 लोगो की अभी तक मौत हुई है.
ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में लोकमान्य-सावरकर नगर, वागले इस्टेट और मुंब्रा में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा हैं. ये परिसर कोरोना के लिए हॉट स्पॉट बन चुका हैं. इन परिसरों में स्थित झोपड़पट्टी और घनी इमारतों के कारण और लापरवाह रविवासियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न किये जाने के कारण कोरोना का रिकार्ड मरीज मिल रहे हैं. सोमवार को 40 नए मरीजों के साथ कुल आंकड़ा 752 के पार पहुंच गया है. मनपा सूत्रों की माने तो यदि इसी वेग से कोरोना संक्रमित मरीज मिलते रहे थे स्थिति हाथ से निकल सकती है. हालांकि मनपा प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग इस वैश्विक महामारी कोरोना के नियंत्रण के लिए कई उपाय योजना कर रही है लेकिन स्थिति गंभीर होती जा रही है.
गुरुवार को दर्ज नए मामले में सर्वाधिक बाधित 35- मरीज लोकमान्य-सावरकर नगर प्रभाग समिति में पाए गए है. गुरुवार को नए मरीजों में 26 पुरुष 14 महिला का समावेश है. जबकि तीन मरीज की मौत ईलाज के दौरान हुई. संक्रमित लोगो में से अभी तक 224 ठीक हो कर अस्पताल से अपने घर पहुंच चुके हैं. वर्तमान में शहर के बिभिन्न कोविड अस्पतालों में 500 मरीजों का इलाज शुरू है.
ठाणे शहर के कोरोना संक्रमित विधायक के ड्राइवर ने सोमवार की सुबह दम तोड़ दिया. 48 वर्षीय ड्राइवर को पिछले दिनों पॉजिटिव पाया गया था और उसके घर के अन्य सदस्य भी पॉजिटिव है. ड्राइवर को घोड़बंदर रोड स्थित वेदांत अस्पताल में भर्ती किया गया था. ठाणे मनपा के स्वास्थ्य विभाग के आफिसर आन स्पेशल ड्यूटी डॉक्टर राम केंद्रे ने मौत की पुष्टि की है. ड्राइवर दिल का मरीज था और दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हुई. ज्ञात हो कि विधायक की नगरसेविका पत्नी, उनकी दो नौकरानियों और उक्त ड्राइवर पहले पॉजिटिव पाया गया था. दो दिन पहले विधायक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी. विधायक दम्पति का इलाज मुंबई के अस्पताल में शुरू है. ठाणे मनपा क्षेत्र में दिनोदिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है.