मुंबई : तेजी से बढ़ेगा कोरोना का कहर
मुंबई : तमाम उपायों और सावधानियों के बाद भी मुंबई में कोरोना तीसरे चरण में प्रवेश कर गया है. अब लोगों को पहले से ज्यादा सतर्क रहना होगा अन्यथा इसके कहर से बचाव बहुत मुश्किल हो जाएगा. मुंबई में कोरोना कंट्रोल से बाहर जा रहा है. इसका आभास मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को हो गया था. इसलिए पहले उन्होंने कोरोना से निपटने में विफल हो रहे बीएमसी कमिश्नर प्रवीण परदेशी को हटा कर नये आयुक्त के रुप में आई एस चहल को लाया और अब नये आयुक्त ने सभी अतिरिक्त आयुक्तों को अलग-अलग जिम्मेदारी देकर सक्रियता को बढ़ा दिया है. मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ कर 14994 हो गई है.
पूरे देश में मुंबई ही एकमात्र शहर है जहां कोरोना नियंत्रण के बाहर जा रहा है. केरल और महाराष्ट्र में एक समय कोरोना के मामलों की संख्या समान थी. केरल ने बेहतर प्रबंधन और नियंत्रण से कोरोना के मामले आगे बढ़ने से रोक दिया, लेकिन महाराष्ट्र की राजधानी में कोरोना का प्रबंधन अव्यवस्थित होने से कोरोना फैलते गया. अब जबकि स्थिति विकराल हो चली है, कोरोना कंट्रोल पर जोर दिया जा रहा है.
बीएमसी कमिश्नर आई एस चहल ने पहली बार मुंबई में सभी अतिरिक्त आयुक्त को उनके कार्यों का उचित और स्पष्ट बंटवारा किया है. बीएमसी में इस समय 10 आईएएस अधिकारी तैनात किए गए हैं. लेकिन कार्य की जिम्मेदारी तय नहीं होने और समन्वय नहीं होने से अधिकारी असमंजस की स्थिति में कार्य कर रहे थे.
मुंबई में 24 घंटे में कोरोना के 426 नये मरीज मिले
मुंबई में 24 घंटे में कोरोना के 426 नये मरीज मिले हैं. इस दौरान 28 मरीजों की मौत हो गई. मरीजों की संख्या 14,947 हो गई है और मृतकों की संख्या 556 हो गई. दिन भर में 203 मरीज ठीक भी हुए. अब तक ठीक होने वाले मरीज 3313 हो गई है.
1. अब मनीषा म्हैसकर को बीएमसी के सभी अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने, मरीजों का उपचार और सभी अस्पतालों के डीन से समन्वय बना कर कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है.
2. अश्विन भिडे को कोविड स्ट्रेटजी और वार रुम मानिटरिंग, कांटेक्ट ट्रेसिंग, स्कूली क्वारंटाइन, कंटेनमेंट जोन मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सभी सहायक आयुक्त के सहयोग से करने के लिए दी गई है.
3. संजीव जयसवाल पर अनाज वितरण, भोजन पैकेट वितरण, एनजीओ, जनप्रतिनिधियों से संपर्क, कंटेनमेंट जोन में सप्लाई की देखरेख, लाँकडाउन में छूट देने के तरके पर पालिसी बनाने, जो प्रवासी मजदूर जो अपने घर जा रहे हैं उनके सरकार के बीच समन्वय बनाने की जिम्मेदारी दी गई है.
4. प्रजक्ता लवंगारे वर्मा पर कोविड योद्धा और वालंटियर के बीच समन्वय बनाने, बीएमसी और प्राइवेट अस्पतालों में डाँक्टर्स , नर्स, वार्ड ब्वॉय व अन्य स्टाफ की नियुक्ति, सेवनहिल अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाने, सीनियर सिटीजन का सर्वे कर उनको स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करने की जिम्मेदारी दी गई है.
5. पी वेलरासू पर प्री मानसून कार्य, पंपिंग स्टेशन, नाला सफाई मानिटरिंग, अंतरराष्ट्रीय ट्रेवलर से समन्वय और होटल क्वारंटाइन, एयरपोर्ट स्क्रीनिंग, कोविड19 अस्पतालों में मेडिकल सप्लाई की जवाबदारी डाली है.
6. सुरेश काकानी सभी अस्पताल ,पेरिपेरयल अस्पताल, प्राइमरी हेल्थ केयर मैनेजमेंट, सभी मेडिकल कॉलेज मैनेजमेंट, कोरोना टेस्टिंग और डिस्चार्ज प्रोटोकॉल का कार्य देखेंगे.
7. एन रामास्वामी सेवनहिल में 1300 बेड का ओवर आल इंचार्ज, ट्रेनिंग, दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना, अस्पतालों में मशीनरी, डायलिसिस सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य देखेंगे.
8. आशुतोष सलिल पर सीसीसी-2, सीसीसी-3 अस्पतालों में जम्बो सुविधाओं का निर्माण, स्टेट एजेंसी , सिडको, महामेट्रो के बीच समन्वय साधने, डीसीएच, मेडिकल इक्युपमेंट माड्यूलर, आइसीयू सुविधा, बीएमसी हेल्थ, बडे़ मैनपावर, प्लानिंग और सीएसआर से समन्वय की जिम्मेदारी रहेगी.