Latest News

मुंबई : केरल राज्य के मजदूरों को उनके गृह प्रदेश भेजने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने पहल शुरू कर दी है. इसके लिए कांग्रेस ने हेल्प डेस्क की शुरुआत  की है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोरात ने इस बारे में केरल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  मुल्लपल्ली रामचंद्रन को पत्र लिखा है. मुंबई के अलावा महाराष्ट्र के अन्य भागों में केरल राज्य के फंसे लोग जॉर्ज अब्राहम (9820408802), मोहसीन हैदर (9820748399), किशोर मुंदकेल (9833322445), मॅथ्यू अंटोनी (9870323964) व जोजो थॉमस (9920442272) के नंबरों पर संपर्क कर अपनी पूरी जानकारी दे सकते हैं. थोरात ने कहा कि केरल जाने वाले  सभी जरुरतमंद लोगों का खर्च प्रदेश कांग्रेस उठाएगी. उन्होंने कहा कि अभी तक प्रदेश कांग्रेस की ओर से 28 हजार से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को उनके राज्य भेज चुकी है.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement