Latest News

मुंबई : कोरोना महामारी से मुंबई पुलिस फ्रंट पर लड़ रही है. पुलिस लाॅकडाउन का पालन करवाने के लिए दिन-रात ड्युटी कर रही है. ड्युटी के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी कोरोना के चपेट में आ गए हैं. मुंबई में कोरोना से जूझ रहे पुलिसकर्मियों की देखभाल के लिए पुलिस जिमखाना में व्यवस्था की गयी है.

मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने शनिवार को पुलिस जिमखाना का दौरा किया और वहां की व्यवस्था का जायजा लिया. पुलिस आयुक्त सिंह ने पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कोरोना से जूझ रहे हमारे सभी पुलिसकर्मी ठीक होकर घर लौटेंगे. उनके ठीक होने की हर तरह से व्यवस्था की गयी है. मुंबई के 16 पुलिसकर्मियों समेत राज्य के 25  पुलिसकर्मियों की कोरोना से जान चली गयी है. 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement