Latest News

मुंबई : लॉकडाउन के सवा दो महीने बाद सोमवार को पहली नियमित यात्री स्पेशल ट्रेन सीएसएमटी से वारणसी के लिए रवाना हुई.रेल मंत्रालय द्वारा घोषित 200 ट्रेनों की शुरूआत सोमवार से हो गई. शेड्यूल के अनुसार मुंबई के सेंट्रल,वेस्टर्न रेलवे से ट्रेनें शुरू की गईं हैं. 01301 सीएसएमटी-केएसआर बेंगलुरु स्पेशल,01061 एलटीटी-दरभंगा स्पेशल,  01071 एलटीटी-वाराणसी स्पेशल,01019 सीएसएमटी-भुवनेश्वर स्पेशल, 01139 सीएसएमटी-गदग स्पेशल,01015 एलटीटी-गोरखपुर स्पेशल, 02141 एलटीटी-पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन शेड्यूल की गई. यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग और सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया गया.ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू होने पर यात्रियों को राहत मिली है.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement