Latest News

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच मतभेद के कारण सरकार पर खतरा मंडराने लगा है. राज्य में बिगड़ते सियासी हालात को देखते हुए कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी के तीन नेताओं को जयपुर भेजा है. वहीं, सोमवार सुबह 10.30 कांग्रेस विधायक दल की बैठक होनी है. इसी बैठक पर सबकी निगाहें हैं क्योंकि यहीं से गहलोत सरकार का भविष्य तय होना है.

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सचिन पायलट शामिल नहीं होंगे. पायलट खेमे की ओर से दावा किया जा रहा है कि उनके समर्थन में 30 विधायक हैं. इधर, गहलोत खेमे ने 100 से अधिक विधायकों के समर्थन का दावा किया है. वहीं, बीजेपी की ओर से कहा जा रहा है कि वो सचिन पायलट के संपर्क में नहीं है. ये कांग्रेस का आंतरिक मामला है.

पायलट की जानकारी नहीं

सचिन पायलट के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा, क्या वे (पायलट) दिल्ली में हैं? मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.
जयपुर में मुख्यमंत्री आवास पर प्रेस वार्ता चल रही है. अविनाश पांडे, रणदीप सुरजेवाला और अजय माकन प्रेस वार्ता कर रहे हैं. अविनाश पांडे ने कहा कि सोनिया गांधी के निर्देशों पर जयपुर आए हैं. 109 विधायक के समर्थन पत्र की चिट्ठी मुख्यमंत्री को दे चुके हैं. कुछ अन्य विधायक भी संपर्क में हैं. सुबह 10 बजे कांग्रेस विधयाक दल की बैठक है. बैठक को लेकरव्हिप जारी किया गया है. जो बैठक में नहीं होंगे मौजूद, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक करवाई की जाएगी.

सोमवार सुबह विधायक दल की बैठक के लिए कांग्रेस पार्टी ने व्हिप जारी कर दिया है. अगर कोई भी कांग्रेस का विधायक बैठक में नहीं आता है तो उसकी सदस्यता जाएगी. कांग्रेस के प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे ने कहा है कि 109 विधायकों का समर्थन पत्र मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास पहुंच गया है और वे सोमवार सुबह मीटिंग में आएंगे. बाकी लोग अगर नहीं आते हैं तो उनकी सदस्यता चली जाएगी. इस पूरे मामले पर बोलते हुए रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि हम किसी व्यक्ति की बात नहीं कर रहे हैं, हमें नहीं लगता है कि कोई नहीं आएगा.

सूत्रों के मुताबकि, सचिन पायलट गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं. सोमवार सुबह सचिन पायलट बीजेपी अध्यक्ष जेपी नाड्डा से भी मुलाकात कर सकते हैं.  
सचिन पायलट के एक और साथी प्रशांत बैरवा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने पहुंचे हैं. प्रशांत बैरवा ने कहा कि सचिन पायलट का सम्मान करता हूं, लेकिन अगर वो बीजेपी में जाते हैं तो मैं उनके साथ नहीं जाऊंगा.

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, अजय माकन और अविनाश पांडे जयपुर पहुंच गए हैं. वह मुख्यमंत्री निवास पहुंच चुके हैं. अविनाश पांडे ने कहा है कि वह सचिन पायलट से बातचीत करेंगे. अविनाश पांडे कांग्रेस के महासचिव हैं और राजस्थान के प्रभारी हैं. बता दें कि तीनों ही नेताओं को भेजने का फैसला कांग्रेस सोनिया गांधी ने लिया है.

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement