Latest News

लखनऊ, बैंक फ्रॉड के मामले में सीबीआई लखनऊ की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने मुंबई की एक निजी कंपनी पर शिकंजा कस दिया है। इंडियन ओवरसीज बैंक लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक निरंजन पांडा की शिकायत पर दर्ज किए गए मुकदमे में कानपुर के दो व्यक्ति नामजद हैं, जबकि अन्य अज्ञात हैं। सीबीआई ने मुंबई के कुर्ला स्थित कंपनी ओलंपिक ऑयल इंडस्ट्रीज लिमिटेड से जुड़े कानपुर के आजाद नगर निवासी निपुण वर्मा और स्वरूप नगर निवासी शरद भरतिया व अज्ञात बैंक व सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

फ्रॉड के मामले में इंडियन ओवरसीज बैंक ने सात जुलाई को सीबीआई को शिकायत सौंपी थी, जिसकी पड़ताल के बाद कंपनी और उसके निदेशकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीबीआई की पड़ताल में सामने आया है कि कंपनी कृषि उत्पादों, लैपटॉप, इनवर्टर, कोल, पॉलीमर, मेटल्स, पेपर, एल्यूमिनियम फॉइल, कम्प्यूटर्स और खनिज के व्यवसाय से जुड़ी है। कंपनी और इसके निदेशकों ने इंडियन ओवरसीज बैंक के साथ कई एग्रीमेंट कर करोड़ों रुपये का लोन लिया था। इस लोन को दूसरी जगहों पर निवेश कर दिया गया।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement