160 करोड़ से होगा आदिवासी गांवों का विकास- हसन मुश्रीफ
मुंबई : महाराष्ट्र के आदिवासी ग्राम विकास मंत्री हसन मुश्रीफ ने बताया कि सरकार की तरफ से राज्य के अनुसूचित जनजाति वाले इलाकों को 160 करोड रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया गया है इस आर्थिक पैकेज से आदिवासी इलाकों में की कायापलट की जाएगी।
सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के आदिवासी इलाकों में आबंध निधि योजना के अंतर्गत सीधे 5 हजार 982 गांव में ग्राम सभा के माध्यम से विकास काम किए जाएं। इसके लिए सरकार ने 160 करोड़ 73 लाख रुपए आवंटित कर दिए हैं
सीधे ग्राम सभा को दिए गए पैसे
राज्य सरकार ने इन पैसों को सीधे ग्राम सभा को ही आवंटित किए हैं ताकि गांव में जो भी मूलभूत सुविधाएं अभी तक नहीं मिल पाई थी। उन सारी सुविधाओं का लाभ गांव के लोग उठा सकें। इन पैसों का इस्तेमाल स्वाथ्य, शिक्षा,सफाई, पेड़-पौधे लगाने, वन्य जीवों का संरक्षण, जलसंवर्धन के काम और वन पर्यटन जैसे कार्यों में किया जाए।
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.