Latest News

मुंबई : पूरा देश इन दिनों कोरोना महामारी से लड़ रहा है. इसी बीच एक ऐसी खबर आई जिसने राहत दी. मुंबई में 101 साल के बुजर्ग अर्जुन गोविंद नरिंग्रेकर ने कोरोना को मात दे दी. अर्जुन गोविंद जोगेश्वरी इलाके के बालासाहेब ठाकरे हॉस्पिटल में एडमिट थे. अच्छे इलाज और अच्छी इम्यूनिटी के कारण जल्दी स्वस्थ्य हो गये. अस्पताल में ही उनका 101वां जन्‍मदिन भी मनाया गया.

हॉस्पिटल के डॉक्टर्स और स्‍टाफ ने उन्‍हें डिस्‍चार्ज करने से पहले केक काटा और उन्हें खिलाया. सभी ने कोरोना से जंग जीतने पर नारिनग्रेकर के सम्‍मान में तालियां भी बजाईं.
भारत में रिकॉर्ड स्तर पर कोरोना संक्रमतों की संख्या बढ़ रही है. आज अमेरिका और ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मामले भारत में दर्ज किए गए हैं. देश में कुल संक्रमितों की संख्या सवा नौ लाख के पार पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 9 लाख 36 हजार 181 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 24,309 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच लाख 92 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 29 हजार 429 नए मामले सामने आए और 582 मौतें हुईं.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement