Latest News

नवी मुंबई : मनपा के क्षेत्र में मंगलवार की रात से तूफानी बारिश शुरू हुई. जो बुधवार शाम तक जारी रही. इस जोरदार तूफानी बारिश के दौरान नेरुल स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम के ऊपर बना लोहे का छज्जा उड़ गया. जिसका मलवा स्टेडियम के पास बने सर्विस रोड पर गिरने से यातायात बाधित हुआ.

वहीं मनपा के क्षेत्र में जारी तूफानी बारिश के दौरान वाशी स्थित बीएसएनएल का नाम पलक टूट कर नीचे गिर गया. जबकि इस दौरान मनपा के तहत आने वाले क्षेत्रों में 28 ठिकानों पर पेड़ों के गिरने की घटनाएं हुई. जिसके मलबे को मनपा के दमकल विभाग के द्वारा हटाने का काम किया गया. इस तूफानी बारिश के दौरान मनपा के क्षेत्र में 4 ठिकानों पर छोटी-छोटी आग लगी. वहीं 2 ठिकानों पर शार्ट सर्किट होने की घटनाएं हुई.

24 घंटों के दौरान नवी मुंबई महानगर पालिका के क्षेत्र में 110.96 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. इस दौरान मनपा के ऐरोली विभाग में सबसे अधिक बारिश हुई. मनपा के आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार ऐरोली विभाग में 142.20 मिमी बारिश हुई. जबकि बेलापुर 128.50 मिमी, नेरुल 100.90 मिमी, वाशी 96.50 मिमी व कोपरखैरने विभाग में 86.70 मिमी बारिश दर्ज की गई.

मनपा के मोरबे जलाशय के क्षेत्र में 2 दिन से जोरदार बारिश जारी रही. इस दौरान इस जलाशय के क्षेत्र में 140 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. जिसके चलते इस जलाशय का जलस्तर बढ़कर 77.03 मीटर हो गया है. गौरतलब है कि 88 मीटर की जल संचय की क्षमता वाले इस क्षेत्र में जून के महीने में कम बारिश हुई थी. जिसके चलते इसका जलस्तर घटकर 73.03  मीटर हो गया था. जबकि जुलाई के महीने में इस जलाशय के क्षेत्र में थोड़ी बहुत बारिश होने की वजह से इसका जल स्तर 76.66 मीटर तक पहुंच गया था. 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement