Latest News

मुंब्रा : श्रावण माह के पावन अवसर पर  प्रतिवर्ष मुंब्रा रेलवे स्टेशन स्थित शनि मारुती मंदिर प्रांगण से ठाणे स्थित आशापुरा देवी मन्दिर तक आयोजित पैदल दर्शन यात्रा कोरोना महामारी के चलते स्थगित कर दी गई है. जिसमें मुंब्रा के अलावा दिवा और कलवा परिसर के तमाम श्रद्धालुगण सहभागी होते रहे हैं. 

श्रावण के दूसरे मंगलवार को आयोजित होने वाली दर्शन यात्रा रद्द कर दी गई, लेकिन पिछले 15 वर्षों से शुरू की गई यह धार्मिक परंपरा कायम रहे, इसके मद्देनजर शनि मारुती भक्त मंडल के पदाधिकारियों ने कापुर बावड़ी स्थित मंदिर पहुंच कर आशापुरा देवी का दर्शन पूजन किया और सभी भक्तों को सकुशल रखने, कोरोना को दूर कर भक्तों की मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना की. इस अवसर पर  आशापुरा माता मंदिर पुजारी शांतनु गिरी द्वारा दीपक शिंग्रे, कांतीलाल वाघमारे, गोपी पाटील और अन्य भक्तों को प्रसाद प्रदान किया गया.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement