Latest News

मुंबई : महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 12 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को 12822 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना केसों की कुल संख्या 5 लाख के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में शनिवार शाम तक बीते 24 घंटे में 12822 नए कोविड मामलों का पता चला है। इसके अलावा प्रदेश में 275 लोगों की मौत भी हुई है। राज्य में कोरोना से अब तक कुल 5 लाख 3 हजार 84 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं संक्रमण काल में 17,367 की मौत भी हुई है। 

हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब भी 1 लाख 47 हजार 48 केस ऐक्टिव हैं। इसके अलावा अब तक 3 लाख 38 हजार 262 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। महाराष्ट्र सरकार ने बताया है कि प्रदेश में रिकवरी रेट 67.26 प्रतिशत के आसपास पहुंच गया है। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement