Latest News

भोजपुरी ऐक्ट्रेस अंजना सिंह ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में व ह असीम रियाज़ और हिमांशी खुराना के हिट पंजाबी गीत ख्याल रख्या कर पर बड़े ही शानदार एक्सप्रेशन देती देखी जा सकती हैं। वीडियो में, वह एक काले रंग की साड़ी पहने हुए बहुत खूबसूरत लग रही हैं। अंजना सिंह इन दिनों अपना काफी समय घर पर अपनी बेटी अदिति के साथ बिता रही हैं। इसके साथ ही वह अपनी बेटी संग कई वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, जो उनके फैंस के बीच काफी पसंद भी किए जाते हैं।
अंजना के आने वाली फिल्मों कि बात कि जाए तो, वह अगली बार कसम पैदा करने वाले की 2 में यश कुमार और निधि झा के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा अंजना भोजपुरी फिल्म 'छोटकी ठकुराइन' और 'दूल्हा हिंदुस्तानी दुल्हन इंग्लिश तानी' में भी नजर आने वाली है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement