Latest News

मुंबई : यह खबर उन सभी लोगों के लिए बेहद जरुरी है। जो नवी मुंबई इलाके में अपने सपनों का घर खरीदने के इच्छुक है और प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं। उन सभी लोगों के लिए नवी मुंबई पुलिस ने आगाह किया है कि वह घर खरीदने के पहले हर पहलू पर विचार कर लें और सम्बंधित जमीन या फ्लैट के कागजात जरूर चेक कर लें। दरअसल नवी मुंबई में बिल्डर्स आजकल लोगों को लुभावने ऑफर दे रहे हैं। जिनमे ज्यादातर फर्जीवाड़ा हो रहा है। बिल्डर आकर्षक ऑफर देकर लोगों को ठग रहे हैं। पुलिस ने जनता से ऐसे ही बिल्डरों से सावधान रहने के लिए कहा है। कोरोना और लॉकडाउन की वजह से लगातार बीते 6 महीनों रियल स्टेट के धंदे में मंदी छायी हुई है। हालात ऐसे हो गए हैं कि जैसे लोगों ने प्रॉपर्टी में निवेश ना करने का मन बना लिया है। इसी वजह से डेवेलपर्स ने ग्राहकों को आकर्षक ऑफर देने शुरू किए है।

नवी मुंबई पुलिस मुख्यालय की तरफ से उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर यह जानकारी दी गयी है। ताकि कोई भी इन फर्जी बिल्डर्स के झांसे में न आने पाए। पुलिस ने सभी नागरिकों से यह गुजारिश की है की वह कहीं भी निवेश करने के पहले सबंधित डेवलपर की पूरी छानबीन कर लें। जमीन का मालिक कौन है यह भी सुनिश्चित कर लें। नवी मुंबई पुलिस ने जनता से अपील की है कि ठगी का शिकार होने से बचने के लिए वह पहले यह चेक करें की जमीन विवादित तो नहीं है। बिल्डिंग का प्लान एप्रूव्ड है या नहीं। सम्बंधित महानगरपालिका, सिडको में अच्छे से प्रोजेक्ट से सम्बंधित जांच कर लें। साथ में यह भी जांच कर लें की बिल्डिंग प्लान रेरा में रजिस्टर्ड है या नहीं।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement