Latest News

मुंबई में कोरोना वायरस (Corona in Mumbai) दोबारा तेजी से पांव पसारने लगा है। 31 अगस्त के बाद से लगातार कोरोना के 1000 से अधिक केस सामने आ रहे हैं, जिससे लोग आशंका जताने लगे हैं कि क्या मुंबई में कोरोना का सेकंड फेज शुरू हो गया है? हालांकि बीएमसी ने इससे इनकार किया। BMC कमिश्नर ने गणेशोत्सव के साथ ही अनलॉक को इसकी वजह करार दिया है। इस दौरान लोगों में मिलना-जुलना बढ़ा, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया, इसलिए केस अचानक बढ़े।

अनलॉक 4 से मुंबई में आवाजाही ज्यादा बढ़ गई है, टेस्टिंग भी मुंबई में अधिक हो रही है। BMC अडिशनल कमिश्नर सुरेश काकानी ने बताया कि आशंका थी कि फेस्टिवल के दौरान और इसके 10 दिन बाद तक कोरोना के केस एक दिन में 2 हजार के आंकड़े को पार कर सकते हैं। इससे निपटने के लिए तैयारी भी की थी। धीरे- धीरे केस कम होने लगेंगे। गणेशोत्सव में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। काकानी ने कहा कि कोरोना का सेकेंड फेज मुंबई में आने के कोई चांस नहीं हैं।
​लोगों की लापरवाही से बढ़ रहे कोरोना केस!

दूसरी ओर संक्रमण रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर ईश्वर गिलाडा ने भी कोरोना का दूसरा फेज होने से इनकार किया। उनका कहना है कि यातायात में मिली छूट के बाद लोग दोबारा काम पर लौट रहे हैं। लोग मॉस्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सही तरीके से नहीं कर रहे हैं। नतीजतन मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। यह कोरोना की दूसरी लहर नहीं है, बल्कि लोगों की लापरवाही का परिणाम है।
​दिसंबर-जनवरी तक मुंबई में हर्ड इम्युनिटी के चांस

टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR) ने कोरोना प्रॉजेक्शन पर रिपोर्ट तैयार कर BMC को सबमिट कर दिया है। इसके अनुसार दिसंबर या फिर जनवरी तक मुंबई के अधिकांश हिस्से में हर्ड इम्युनिटी डिवेलप हो जाएगी। स्लम पॉकेट्स में रह रहे 75 फीसदी लोग और नॉन-स्लम पॉकेट की 50 फीसदी आबादी में ऐंटीबॉडी डिवेलप हो जाएगी। हालांकि इस मॉडल में फिर से इन्फेक्शन के खतरे को नहीं शामिल किया गया है। इसमें धीरे-धीरे करके मुंबई को एक नवंबर से पूरी तरह खोल देने का प्रस्ताव भी रखा गया है।
मुंबईकर्स में फिर से बढ़ रहा है कोरोना का खौफ

मुंबई में फिर से कोरोना के केस बढ़ने के साथ ही BMC की मुसीबत भी बढ़ गई है। साथ ही लोगों में भी फिर से डर बढ़ रहा है। उत्तर मुंबई के बोरिवली, दहिसर, मलाड, कांदिवली एरिया में लगातार कोरोना के अधिक केस सामने आ रहे हैं, जिससे बीएमसी सतर्क हो गई है। इसके साथ ही ठाणे, कल्याण में भी अधिक केस मिल रहे हैं।

 

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement