Latest News

मुंबई : कोरोना के मद्देनज़र सोमवार से दो दिन का मानसून सत्र लिया जा रहा है। अब तक के सभी सत्र विधानसभा अध्यक्ष और विधान परिषद सभापति की उपस्थिति में हो रहे थे। हालांकि इस वर्ष अध्यक्ष के बगैर मानसून सत्र होने वाला है। और यह महाराष्ट्र की इतिहास में पहली बार हो रहा है। विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले कोरोना संक्रमित होने के कारण सत्र में उपस्थित नहीं रहेंगे। 

कोरोना के संकट को ध्यान में रखते हुए मानसून सत्र में आने वाले प्रत्येक विधायक को मास्क, फेस शील्ड, सैनिटाइज़र और हैंडग्लोव्स दिया जाने वाला है। सत्र के दोनों दिन सभी ने मास्क, फेस शील्ड, सैनिटाइज़र और हैंडग्लोव्स लगाना अनिवार्य है। यह दो दिवसीय सत्र अध्यक्ष के बगैर विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि जिरवल की अध्यक्षता में होगा। कम अवधि के बावजूद, सत्तारूढ़ पार्टी वित्तीय और कानूनी मामलों को आगे बढ़ाने की भूमिका में है। हालांकि, विपक्ष दो दिनों में ही विभिन्न मुद्दों को लेकर सत्तारुढ़ पार्टी को परेशान करेगा यह निश्चित है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement