Latest News

ठाणे : ठाणे के मुक्ताईनगर परिसर में एक दूकान में तोड़फोड़ कर चाकू की नोक पर मोबाइल को जबरन चोरी करने वाले हर्षल राम मोहिते (24) नामक हिस्ट्रीशीटर चोर को राबोड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ठाणे के मुक्ताईनगर परिसर में रहिवासी सतीश वाघधरे (26) की दुकान में 25 सितंबर की शाम 6.30 बजे के करीब उक्त परिसर हर्षल मोहिते नामक चोर घुसा और दुकानों की तोड़फोड़ चाकू की नोक पर जान से मारने की धमकी सतीश वाघधरे को धमकी देते हुए मोबाइल चोरी कर भाग गया था. इस प्रकरण को लेकर राबोड़ी पुलिस स्टेशन में वाघधरे ने मामला दर्ज कराया था. इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र शिरतोडे के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच के पुलिस उपनिरीक्षक महेश जाधव, पुलिस नाईक केशव धापशी और पुलिस कॉन्स्टेबल हेमंत खडसरे की पथक को मिली गुप्त सुचना के आधार पर हर्षल नामक हिस्ट्रीशीटर चोर को धर दबोचा. हर्शल पर ठाणे सहित आसपास के कई पुलिस स्टेशनों में चोरी, छिनैती सहित अन्य प्रकार के अपराधिक मामले दर्ज है. बहरहाल आगे की छानबीन पुलिस कर रही है.  


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement